नागपुर में खेल आयोजन में फडणवीस और गडकरी ने गाना गाकर सुर्खियां बटोरी
नागपुर में खेल आयोजन में फडणवीस और गडकरी ने गाना गाकर सुर्खियां बटोरी
नागपुर, आठ जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर गाने गाकर सबका दिल जीत लिया। दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
रविवार को यहां ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ के समापन समारोह में गायिका षण्मुखप्रिया ने फडणवीस को मशहूर गाने ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी’ की कुछ पंक्तियां गाने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने खुशी-खुशी इस आग्रह को स्वीकार किया, वहीं गडकरी ने ‘जिंदगी कैसी है पहेली’ गाकर समां बांध दिया।
दोनों नेताओं की इस प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और महापौर नीता ठाकरे भी मौजूद थीं।
‘खासदार क्रीडा महोत्सव’ के इस आठवें संस्करण में 23,800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शहर के 20 स्थलों पर 18 अलग-अलग खेलों में 5,450 मुकाबले खेले गए।
भाषा खारी अमित
अमित

Facebook


