ठाणे, 27 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे और छह अन्य के खिलाफ ठाणे शहर में जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पांडे सहित सात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी सोमवार को ठाणे नगर पुलिस थाने में मुंबई के व्यवसायी संजय पुनमिया द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दर्ज की गई। उन्हें तत्कालीन महाविकास आघाडी (एमवीए) सरकार के कार्यकाल में पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।
शिकायत में पुनमिया ने दावा किया कि मई 2021 से 30 जून 2024 के बीच उन्हें आरोपियों की वजह से ‘काफी परेशानियों’ का सामना करना पड़ा।
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के अलावा प्राथमिकी में पूर्व एसीपी सरदार पाटिल, निरीक्षक मनोहर पाटिल, वकील शेखर जगताप, बिल्डर श्यामसुंदर अग्रवाल और दो अन्य शुभम अग्रवाल और शरद अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश