नागपुर में अगरबत्ती निर्माण इकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

नागपुर में अगरबत्ती निर्माण इकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 3, 2022 / 03:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

नागपुर, तीन जून (भाषा) नागपुर शहर के यशोधरा नगर इलाके में स्थित अगरबत्ती निर्माण इकाई में शुक्रवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नागपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने एक बयान में कहा कि दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर आग लगी थी। हालांकि, दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि पांच दमकल वाहनों और जल निर्माण विभाग के कई टैंकरों को आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।

टिन शेड से बनी इस इमारत में अगरबत्ती के कच्चे माल का भंडारण किया जाता था। यह अत्यधिक ज्वलनशील होता है।

भाषा फाल्गुनी पवनेश

पवनेश