पुणे में बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

पुणे में बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

पुणे में बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: September 29, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: September 29, 2026 2:21 pm IST

पुणे, 29 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार को एक इमारत की छठी मंजिल पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह घटना लक्ष्मी रोड पर स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक के परिसर में सुबह करीब सवा 10 बजे हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में