मुंबई में वाणिज्यिक केंद्र में आग लगी, 37 व्यक्तियों को निकाला गया

मुंबई में वाणिज्यिक केंद्र में आग लगी, 37 व्यक्तियों को निकाला गया

मुंबई में वाणिज्यिक केंद्र में आग लगी, 37 व्यक्तियों को निकाला गया
Modified Date: February 26, 2024 / 07:18 pm IST
Published Date: February 26, 2024 7:18 pm IST

मुंबई, 26 फरवरी (भाषा) मुंबई के सांताक्रूज़ उपनगर स्थित दो मंजिला वाणिज्यिक केंद्र में सोमवार शाम को आग लग गई और 37 लोगों को वहां से निकाला गया। यह जानकारी नगर निकाय अधिकारियों ने दी।

मिलान सबवे के पास स्थित ऑप्शंस कमर्शियल सेंटर की दूसरी मंजिल और छत पर बचाव अभियान दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों के माध्यम से चलाया।

एक अधिकारी ने कहा, ”शाम करीब सवा पांच बजे लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ है।”

उन्होंने बताया कि आग दूसरी मंजिल पर बिजली के तार आदि तक ही सीमित थी। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में