मुंबई के एक रेस्तरां में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई के एक रेस्तरां में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई के एक रेस्तरां में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: May 4, 2023 / 11:06 am IST
Published Date: May 4, 2023 11:06 am IST

मुंबई, चार मई (भाषा) मुंबई के भायखला इलाके में स्थित एक रेस्तरां में आग लग गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग क्लेयर रोड स्थित एक रेस्तरां की चिमनी में लगी।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में