मुंबई में लकड़ियों के बाजार में आग लगी, एक व्यक्ति का शव मिला

Ads

मुंबई में लकड़ियों के बाजार में आग लगी, एक व्यक्ति का शव मिला

  •  
  • Publish Date - January 26, 2024 / 08:04 AM IST,
    Updated On - January 26, 2024 / 08:04 AM IST

मुंबई, 26 जनवरी (भाषा) दक्षिण मुंबई में बृहस्पतिवार देर रात लकड़ियों के एक बाजार में भयावह आग लग गई और मौके पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के ग्रांट रोड स्थित चोर बाजार में एक बड़े हिस्से में रखे लकड़ियों के भंडार में यह आग लगी।

अधिकारी के अनुसार, आग देर रात करीब दो बजे लगी और इसे बुझाने के लिए 20 दमकल वाहनों को लगाया गया है।

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा