मुंबई, 28 फरवरी (भाषा) मुंबई के पास भयंदर में एक झुग्गी-बस्ती में बुधवार तड़के आग लग गई जिससे कुछ लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि भयंदर पूर्व में आजाद नगर झुग्गी-बस्ती में तड़के आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 20 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया है।
भाषा शोभना खारी
खारी