मुंबई जाने वाली पांच उड़ानों को भारी बारिश के कारण नजदीकी हवाई अड्डों पर भेजा गया
मुंबई जाने वाली पांच उड़ानों को भारी बारिश के कारण नजदीकी हवाई अड्डों पर भेजा गया
मुंबई, चार जुलाई (भाषा) मुंबई जाने वाली पांच उड़ानों को खराब मौसम, भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण शनिवार को आस-पास के हवाईअड्डों पर भेजा गया। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
इनमें इंडिगो के तीन और एअर इंडिया के दो विमान शामिल थे।
सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा 17 अन्य उड़ानों के पायलट ने भी अपने विमानों का मार्ग परिवर्तित किया।
सूत्रों के मुताबिक, मार्ग परिवर्तन कर अन्य हवाईअड्डों पर भेजी गई पांच उड़ानों में से चार बाद में अपने मूल गंतव्य, मुंबई लौट आईं।
सूत्रों के अनुसार, तीन उड़ानों में से दो – इंडिगो की उड़ान 6ई 594 (रायपुर-मुंबई), 6ई 6544 (वाराणसी-मुंबई) और 6ई 6283 (बेंगलुरु-मुंबई) – को सूरत हवाईअड्डा भेजा गया, जबकि एक को अहमदाबाद भेजा गया।
इसी तरह, एअर इंडिया की उड़ानें एआई 2963 (दिल्ली-मुंबई) और एआई472 (चंडीगढ़-मुंबई) को क्रमशः सूरत, और गोवा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा भेजा गया।
शनिवार को मुंबई में जबरदस्त बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में 12 घंटों में लगभग 200 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया, सड़कें धंस गईं, कई पेड़ गिर गए और मकानों को भी नुकसान पहुंचा तथा सड़क व रेल यातायात बाधित हो गया।
भाषा प्रशांत सुभाष
सुभाष

Facebook


