महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर की पत्नी का निधन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर की पत्नी का निधन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर की पत्नी का निधन
Modified Date: February 17, 2025 / 05:12 pm IST
Published Date: February 17, 2025 5:12 pm IST

लातूर, 17 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर की पत्नी सुशीलाताई का 86 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

सुशीलाताई ने रविवार रात साढ़े आठ बजे आखिरी सांस ली। लातूर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार हो रहा था।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के सचिव अशोकराव पाटिल निलंगेकर, शरद पाटिल निलंगेकर और ‘महाराष्ट्र एजुकेशन सोसाइटी’ के अध्यक्ष विजयकुमार पाटिल उनके बेटे हैं।

वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद रूपताई पाटिल निलंगेकर की सास और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री संभाजी पाटिल निलंगेकर एवं अरविंद पाटिल निलंगेकर की दादी थीं।

भाषा सुरभि अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में