पूर्व महापौर के परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र लिखकर दी गाली, पुलिस अलर्ट

Ads

Latest hindi news : घर पर धमकी भरा पत्र प्राप्त होने के बाद उन्होंने भायखला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है

  •  
  • Publish Date - June 29, 2022 / 05:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

MLA Anant Singh

मुंबई। मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी वाला पत्र प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें: 4 जुलाई को लॉन्च होगा जबरदस्त स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे कमाल के नए फीचर्स

शिवसेना नेता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि लोअर परेल स्थित घर पर धमकी भरा पत्र प्राप्त होने के बाद उन्होंने भायखला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पेडनेकर ने कहा कि पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है और चेतावनी दी गई है कि ‘‘नयी सरकार’’ बनने के बाद उन्हें, उनके बेटे और पति को जान से मार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक पर बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग, अग्निपथ के खिलाफ उकसाने का लगा आरोप

उन्होंने कहा कि पत्र लिखने वाले ने अपना नाम उरण निवासी ‘विजेंद्र म्हात्रे’ बताया है। पेडनेकर ने कहा कि उन्हें इसी नाम से दिसंबर 2021 में इसी तरह का पत्र मिला था।

और भी है बड़ी खबरें…