नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

Ads

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 05:03 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 05:03 PM IST

नासिक, 25 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6 दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके सुरगाणा तालुका के बोरगांव क्षेत्र में महसूस किए गए जहां पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां बीते 24 घंटे में 164.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजकर 55 मिनट से 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप आया, जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6 दर्ज की गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच, जिले में बारिश की तीव्रता में कमी आई है।

अधिकारियों के अनुसार, गंगापुर बांध से गोदावरी नदी में छोड़े जा रहे पानी के प्रवाह में कमी की गई है, हालांकि पानी छोड़ा जाना अब भी जारी है।

दूसरी ओर, जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण गौतमी-गोदावरी बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ा दी गई है।

भाषा खारी शोभना

शोभना