निर्मला सीतारमण की टिप्पणी पर संजय राउत ने किया तीखा हमला

Ads

निर्मला सीतारमण की टिप्पणी पर संजय राउत ने किया तीखा हमला

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 04:59 PM IST

मुंबई, 25 जुलाई (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने परीक्षा प्रश्नपत्र लीक को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणी पर शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें ‘‘मूर्ख’’ कह दिया।

सीतारमण ने कहा था कि कई युवा सामने आकर बता रहे हैं कि प्रश्नपत्र लीक की घटना से उन्हें शुरुआत में नुकसान हुआ, लेकिन बाद में उन्होंने पुनर्परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक मेहनत की और अपना प्रदर्शन बेहतर बनाया।

इस पर राउत ने कहा, ‘‘वह मूर्ख हैं। उन्हें देश की कोई समझ नहीं है। हम उनके पति (परकला प्रभाकर) से बात करेंगे। वह समझदार व्यक्ति हैं।’’

राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की बच्चों को लेकर की गई हालिया टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

भागवत ने कहा था कि आज के बच्चों को सबसे अधिक आवश्यकता स्नेह, समय और संवाद की है।

उन्होंने कहा था, ‘‘बच्चों के साथ संवाद का रिश्ता होना चाहिए, निर्देश देने का नहीं। उन पर आदेश थोपने के बजाय सहमति और आपसी समझ का माहौल बनाया जाना चाहिए।’’

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल