BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत

मुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत

मुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 3:34 pmModified: 01 Oct 2026 | 3:34 pm

मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) मुंबई के गोराई इलाके में मनोरी बीच के पास फंसे विदेशी झंडे वाले एक जहाज में कथित तौर पर चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना दो से तीन दिन पहले हुई । उन्होंने बताया कि तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण जहाज चार महीने पहले तट के पास फंस गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक गिरोह पिछले एक महीने से जहाज को निशाना बना रहा था।

उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन पहले आठ लोग ‘स्पीडबोट’ से जहाज पर पहुंचे। एक व्यक्ति नाव चलाने के लिए वहीं रुक गया, जबकि सात अन्य लोग जहाज पर चढ़ गए। इनमें से चार लोग चोरी के लिए गैस कटर से गैस पाइपलाइन काटने के लिये जहाज के अंदर गए।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान बंद जगह में जहरीली गैस का रिसाव होने से कथित तौर पर दम घुटने के कारण चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का पता गिरोह के एक सदस्य के गोराई थाने पहुंचकर चार साथियों के जहाज में फंसे होने की सूचना देने पर चला।

पुलिस ने मर्चेंट नेवी के कर्मियों के साथ बचाव अभियान शुरू किया। बुधवार को खोजी दल ने हेलीकॉप्टर की मदद से जहाज में प्रवेश कर शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 30 वर्ष से कम है। उनकी पहचान और जहाज तक पहुंचने के तरीके की जांच की जा रही है। गिरोह पहले भी दो बार जहाज में चोरी कर चुका था।

जहाज के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह विदेश में है और फरार है। गोराई पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत

People also search for:Maharashtra Coast Ship Deaths
शहर की खबरें