महाराष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा के दौरान काफिले के वाहनों में 50 प्रतिशत की कटौती करेंगे गडकरी
महाराष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा के दौरान काफिले के वाहनों में 50 प्रतिशत की कटौती करेंगे गडकरी
नागपुर, 13 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले महाराष्ट्र दौरे के दौरान अपने काफिले में वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी करने का निर्णय लिया है।
यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता और ईंधन से चलने वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने की अपील के बाद उठाया गया है।
गडकरी 14 और 15 मई को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। ये दोनों प्रमुख तीर्थयात्रा मार्ग कई जिलों से होकर गुजरते हैं।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने अपने दौरे से पहले, स्थानीय अधिकारियों को उनके काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का निर्देश दिया है।
गडकरी ने अपने पत्र में कहा कि काफिले में वाहनों की संख्या को सामान्य तैनाती के मुकाबले 50 प्रतिशत तक कम किया जाना चाहिए।
भाषा अमित पवनेश
पवनेश

Facebook


