नवी मुंबई : कंटेनर के नीचे दबकर निरीक्षक की मौत

Ads

नवी मुंबई : कंटेनर के नीचे दबकर निरीक्षक की मौत

  •  
  • Publish Date - July 4, 2024 / 06:40 PM IST,
    Updated On - July 4, 2024 / 06:40 PM IST

ठाणे, चार जुलाई (भाषा) नवी मुंबई के जसई में ‘कंटेनर यार्ड’ में 26 वर्षीय एक निरीक्षक की कंटेनर के नीचे दबने से मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उरण थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार रात साढ़ आठ बजे उस समय हुई जब एक क्रेन से छूटकर कंटेनर निरीक्षक संदीप दिनेश चौरसिया पर आ गिरा।

उन्होंने बताया कि चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया, ”क्रेन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश