क्रिप्टो निवेश धोखाधड़ी में बीमा सलाहकार को 71 लाख रुपये की चपत

क्रिप्टो निवेश धोखाधड़ी में बीमा सलाहकार को 71 लाख रुपये की चपत

क्रिप्टो निवेश धोखाधड़ी में बीमा सलाहकार को 71 लाख रुपये की चपत
Modified Date: March 17, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: March 17, 2026 7:00 pm IST

ठाणे, 17 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुम्ब्रा में रहने वाले 42-वर्षीय एक बीमा सलाहकार को कथित तौर पर साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में निवेश करने के नाम पर 71 लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुम्ब्रा थाने में छह व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मुम्ब्रा के कौसा निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें अगस्त 2025 से मार्च 2026 के बीच क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म से जुड़े एक फर्म में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग समयों पर नकद और ऑनलाइन लेन-देन के जरिये 71,60,015 रुपये हस्तांतरित किए। हालांकि, आरोपियों ने निवेश की गई राशि वापस नहीं की और उनके पैसे का गबन कर लिया।

भाषा सुरेश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में