महाराष्ट्र : अमरावती संभाग में जनवरी से जून के बीच 415 किसानों ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र : अमरावती संभाग में जनवरी से जून के बीच 415 किसानों ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र : अमरावती संभाग में जनवरी से जून के बीच 415 किसानों ने की आत्महत्या
Modified Date: July 17, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: July 17, 2026 5:32 pm IST

अमरावती, 17 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के अमरावती संभाग में इस साल जनवरी से जून के बीच कुल 415 किसानों ने आत्महत्या की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमरावती संभाग के आयुक्तालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्याओं की सबसे अधिक संख्या जून में दर्ज की गई जब एक महीने में कुल 82 किसानों ने अपनी जान दी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अमरावती संभाग में जनवरी में 62, फरवरी में 64, मार्च में 68, अप्रैल में 76, मई में 63 और जून में 82 किसानों ने आत्महत्या की। जनवरी से जून की अवधि में यवतमाल में सबसे अधिक 128 किसानों ने जान दी। इसके बाद अकोला में 80, अमरावती में 76, बुलढाणा में 69 और वाशिम में 62 किसानों ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।’’

उन्होंने बताया कि इन मामलों 144 मुआवजे के पात्र हैं, जबकि 88 योग्य नहीं हैं और 183 मामलों की जांच चल रही है। अब तक 27 मामलों में संबंधित परिवार को मदद दी गई है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में