जगन मोहन रेड्डी दिल्ली के लिए रवाना, बुधवार को प्रधानमंत्री से कर सकते हैं मुलाकात

जगन मोहन रेड्डी दिल्ली के लिए रवाना, बुधवार को प्रधानमंत्री से कर सकते हैं मुलाकात

जगन मोहन रेड्डी दिल्ली के लिए रवाना, बुधवार को प्रधानमंत्री से कर सकते हैं मुलाकात
Modified Date: December 27, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: December 27, 2022 8:02 pm IST

अमरावती, 27 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गये, जहां वह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रेड्डी आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम और पोलावरम परियोजना के लिए धन से संबंधित मुद्दों को प्रधानमंत्री के समक्ष उठा सकते हैं।

गोदावरी नदी पर पोलावरम सिंचाई परियोजना को क्रियान्वित कर रही राज्य सरकार केंद्र से अग्रिम राशि देने का अनुरोध कर रही है ताकि इसे बिना और देरी के पूरा किया जा सके।

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में