कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 28 जनवरी से

Ads

कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 28 जनवरी से

  •  
  • Publish Date - January 5, 2022 / 04:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

मुंबई, पांच जनवरी (भाषा) लोकप्रिय हास्य कलाकार और टीवी शो होस्ट कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘कपिल शर्मा : आई एम नॉट डन येट’ का प्रीमियर 28 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर होगा।

पिछले साल जनवरी में इस शो की घोषणा हुई थी और नेटफ्लिक्स ने बुधवार को प्रीमियर के तारीख की घोषणा की।

ओटीटी द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘अमृतसर की सड़कों से मुंबई की सेट तक, कपिल शर्मा लगातार हमारा मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन अभी उनकी बारी खत्म नहीं हुई है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘हमारे पसंदीदा कॉमेडियन एक बार फिर हमारा मनोरंजन करने को तैयार हैं। नेटफ्लिक्स पर वह अपने पहले कॉमेडी शो से शुरूआत कर रहे हैं।’’

भाषा अर्पणा उमा

उमा