Kristina Piszkova won the title of ‘Miss World’ 2024
Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर 71वें मिस वर्ल्ड का ताज सज चुका है। उन्होंने मिस वर्ल्ड 2024 के खिताब को अपने नाम कर लिया।
https://twitter.com/ANI/status/1766523134352433637
दुनिया को अपनी 71वीं मिस वर्ल्ड मिल गई है। चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीत का ताज अपने सिर सजाया है। फॉर्मर मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का ने विनर के सिर पर क्राउन पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर-अप रहीं।
read more: सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध, जिले से बाहर जाने के लिए लेनी होगी अनुमति
मिस वर्ल्ड 2024 भारत को सिनी शेट्टी ने रिप्रेजेंट किया था जो टॉप 8 फाइनलिस्ट की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं लेकिन टॉप 4 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने से चूक गईं।
जीत के इतने करीब पहुंचकर रेस से बाहर होने वाली सिनी शेट्टी एक भारतीय मॉडल हैं जो मिस फेमिना 2022 रह चुकी हैं। महज 21 साल की उम्र में सिनी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उनके एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो वे चार्टेड अकाउंटेंड की पढ़ाई कर रही हैं। सिनी ना सिर्फ एक मॉडल हैं बल्कि वे एक बेहद शानदार भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
read more: इमरान खान से उनकी मंजूरी के बाद ही किसी को मिलने दिया जाए : अदालत