मुंबई के दादर में एमजीएल की गैस पाइपलाइन में रिसाव; कोई हताहत नहीं

Ads

मुंबई के दादर में एमजीएल की गैस पाइपलाइन में रिसाव; कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 08:40 PM IST

मुंबई, 29 मई (भाषा) मुंबई के दादर इलाके में शुक्रवार शाम महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) की एक पाइपलाइन से गैस रिसाव होने की घटना सामने आई है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में आग लगने या किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और एमजीएल के तकनीशियनों के दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और रिसाव को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गैस रिसाव की यह घटना शाम छह बजकर एक मिनट पर गोखले रोड स्थित अनुग्रह होटल के पास दर्ज की गई।

निकाय अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश