मुंबई के ज्यादातर हिस्सों में सुबह धूप खिली, अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मुंबई के ज्यादातर हिस्सों में सुबह धूप खिली, अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मुंबई के ज्यादातर हिस्सों में सुबह धूप खिली, अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
Modified Date: July 13, 2023 / 01:18 pm IST
Published Date: July 13, 2023 1:18 pm IST

मुंबई, 13 जुलाई (भाषा) मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह धूप खिली रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के बाद पिछले सप्ताहांत से मुंबई में बारिश की तीव्रता कम पड़ गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने अगले 24 घंटों में शहर और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक द्विपीय शहर में 4.19 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगर में 9.16 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगर 6.06 मिलीमीटर बारिश हुई है।

भाषा खारी खारी ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र


लेखक के बारे में