महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 232 नये मामले, दो और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 232 नये मामले, दो और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 12, 2021 / 09:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 232 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,62,110 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,435 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,215 हो गए और मृतक संख्या 3,278 है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना