महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 314 नए मामले

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 314 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 13, 2022 / 09:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

ठाणे, 13 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 314 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,36,343 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सामने आए इन मामलों के साथ ही जिले में 1,253 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11,937 हो गई, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 7,23,593 है।

भाषा फाल्गुनी शोभना

शोभना