चंद्रपुर, छह फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) के ‘बफर जोन’ में एक बाघ शुक्रवार को मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शिवनी वन क्षेत्र में यह शव मिला।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसकी मौत दूसरे बड़े बाघ से इलाके को लेकर हुए संघर्ष के दौरान हुई।
यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मृत जानवर की गर्दन पर चोट के निशान मिले और ऐसा प्रतीत होता है कि उसके पिछले हिस्से को किसी ने खा लिया था। इस वजह से यह पुष्टि नहीं हो सकी कि बाघ नर था या मादा।
पोस्टमार्टम किए जाने के बाद बाघ के शव को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दफना दिया गया।
भाषा यासिर प्रशांत
प्रशांत