महाराष्ट्र: 2.68 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा तंबाकू जब्त

महाराष्ट्र: 2.68 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा तंबाकू जब्त

महाराष्ट्र: 2.68 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा तंबाकू जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 21, 2022 10:15 am IST

पालघर (महाराष्ट्र), 21 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 2.68 लाख रुपये का गुटखा तथा तंबाकू उत्पाद जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

जिला देहात पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस के एक दल ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रविवार को सुरक्षा बढ़ाई और एक टेंपो को रोका। वाहन की तलाशी लिए जाने पर उसमें से प्रतिबंधित उत्पाद बरामद हुए, जिन्हें पालघर ले जाया जा रहा था। टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चालक को यह सामान कहां से मिला और वह इसे कहां पहुंचाने जा रहा था।

महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा, सुगंधित एवं विभिन्न स्वाद वाले तंबाकू की बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध है। 2018 मे राज्य सरकार ने गुटखे की बिक्री को गैर-जमानती अपराध बना दिया था और इससे जुड़े मामलों में सजा को छह महीने से बढ़ाकर तीन साल कर दिया था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में