महाराष्ट्र: कांग्रेस ने प्रत्येक जिले में ‘आजादी गौरव पदयात्रा’ शुरू की

Ads

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने प्रत्येक जिले में ‘आजादी गौरव पदयात्रा’ शुरू की

  •  
  • Publish Date - August 9, 2022 / 09:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

मुंबई, नौ अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने मंगलवार को आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न के तहत महाराष्ट्र के हर जिले में ‘आजादी गौरव पदयात्रा’ शुरू की।

वर्धा जिले में पदयात्रा सेवाग्राम से शुरू हुई। इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किया।

कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने यहां कहा कि इसी तरह के 75 किलोमीटर की पदयात्रा अन्य जिलों में भी शुरू की गई। यह पदयात्रा 14 अगस्त तक चलेगी।

पटोले ने वर्धा में आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में कभी भी हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ‘देशभक्ति का उभार दिख रहा है, लेकिन यह नकली है।’’

भाषा अमित दिलीप

दिलीप