Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों को मिलेगा पट्टा! सर्वे का काम हुआ पूरा, राजस्व मंत्री ने दी जानकारी

Ads

छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों को मिलेगा पट्टा! सर्वे का काम हुआ पूरा, Poor families will get land lease in Chhattisgarh

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 04:15 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 04:15 PM IST

रायपुर। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में शहरी गरीबों को जल्द ही आवासीय पट्टा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शहरी पट्टा वितरण के लिए प्रदेशभर में चल रहा सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि 15 अगस्त तक शहरी पट्टा देने के लिए सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Chhattisgarh News: मंत्री वर्मा के अनुसार, सभी जिलों के कलेक्टरों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर इसी महीने समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद पात्र हितग्राहियों को पट्टा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से पहले से संबंधित स्थान पर निवासरत लोगों को निर्धारित पात्रता के आधार पर शहरी पट्टा दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे के दौरान जुटाई गई जानकारी और जिला प्रशासन की रिपोर्ट को आधार बनाया जाएगा।

सरकार की इस पहल से लंबे समय से शहरी क्षेत्रों में पट्टे की उम्मीद लगाए बैठे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद पात्रता का परीक्षण कर पट्टा वितरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-