महाराष्ट्र : पिता-पुत्र ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर की आत्महत्या

Ads

महाराष्ट्र : पिता-पुत्र ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - July 9, 2024 / 05:01 PM IST,
    Updated On - July 9, 2024 / 05:01 PM IST

ठाणे, नौ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में 33 वर्षीय एक युवक और उसके पिता ने भायन्दर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने लेटकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों (पिता-पुत्र) एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन को आते देख पटरियों पर लेटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक ‘लोकल ट्रेन’ भायन्दर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, जिसके सामने लेटकर दोनों (पिता-पुत्र) ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान जय मेहता और उसके पिता हरीश मेहता (60) के रूप में हुई है, दोनों वसई के निवासी हैं।

भाषा

योगेश मनीषा

मनीषा