पालघर (महाराष्ट्र), एक अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के गोरहे गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक मकान जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि घर के लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे। आग में मकान जलकर खाक हो गया।
अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। मकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया।
भाषा सुरभि शोभना
शोभना