महाराष्ट्र : मध्य प्रदेश, राजस्थान में लूट, हत्याओं के लिए वांछित गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र : मध्य प्रदेश, राजस्थान में लूट, हत्याओं के लिए वांछित गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 19, 2023 / 02:55 PM IST,
    Updated On - June 19, 2023 / 02:55 PM IST

मुंबई, 19 जून (भाषा) महाराष्ट्र पुलिस ने मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा से सटे इलाकों में हत्याओं और लूट के मामलों में वांछित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और राजस्थान पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में रविवार रात अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में एक होटल से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि तीन दिन पहले मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पीछा करने के दौरान आरोपियों ने एक पुलिस उप-निरीक्षक की रिवॉल्वर छीनकर गोली चला दी थी।

उन्होंने कहा कि गिरोह के सरगना कमल सिंह राणा के खिलाफ गंभीर अपराध के 37 मामले दर्ज हैं और राजस्थान तथा मध्य प्रदेश की पुलिस ने उस पर क्रमश: 50,000 रुपये और 20,000 रुपये का इनाम रखा था।

उन्होंने कहा कि गिरोह की तलाश कर रही राजस्थान पुलिस को इसके सदस्यों के शिरडी में होने की सूचना मिली थी।

जयपुर पुलिस की अपराध शाखा ने अहमदनगर में अपने समकक्षों से संपर्क किया और गिरोह के सदस्यों को एक होटल से गिरफ्तार किया।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा