महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए, चार ओमीक्रोन से संक्रमित

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए, चार ओमीक्रोन से संक्रमित

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए, चार ओमीक्रोन से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: December 31, 2021 8:22 pm IST

मुंबई, 31 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए, जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि नए मामले में चार ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। राज्य में बृहस्पतिवार को कुल 5,368 मामले आए थे।

विभाग ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण के चार मामलों की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि इन चार मामलों में एक-एक मरीज वसई-विरार, नवी मुंबई, मीरा-भायंदर और पनवेल के हैं।

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में