महाराष्ट्र : बेलापुर पहाड़ी इलाके में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए

Ads

महाराष्ट्र : बेलापुर पहाड़ी इलाके में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए

  •  
  • Publish Date - May 21, 2025 / 12:43 PM IST,
    Updated On - May 21, 2025 / 12:43 PM IST

ठाणे, 21 मई (भाषा) नवी मुंबई के बेलापुर पहाड़ी इलाके में अनधिकृत निर्माण हटाए जाने के लिए शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकारी नियोजन एजेंसी ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है।

सिडको ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ईंटों से बनी अवसंरचना, बांस तथा तिरपाल के ढांचे, आरसीसी सीढ़ियां और अन्य अस्थायी निर्माण सहित सभी अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया गया।

इस अभियान में 175 पुलिस कर्मियों समेत 220 से अधिक कर्मी तैनात किए गए थे।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा