Indore Petrol Pump Incident: पेट्रोल पंप में खौफनाक कांड! कार चालक ने पेट्रोल भरवाया, कर्मचारी ने पैसे मांगे तो… फिर जो हुआ सबकुछ CCTV में कैद, देख कांप उठेगी रूह

Ads

Indore Petrol Pump Incident: पेट्रोल पंप में खौफनाक कांड! कार चालक ने पेट्रोल भरवाया, कर्मचारी ने पैसे मांगे तो… फिर जो हुआ सबकुछ CCTV में कैद, देख कांप उठेगी रूह

  • Reported By: Anshul Mukati

    ,
  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 11:28 AM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 11:29 AM IST

Indore Petrol Pump Incident/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • इंदौर में सनसनी
  • पेट्रोल भरवाकर भाग रहा था कार चालक,
  • रोकने गया युवक मौत के घाट

इंदौर: Indore Petrol Pump Incident:  इंदौर के सांवेर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाने के बाद एक कार चालक पैसे दिए बिना भागने लगा। युवक ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कार चालक उसे कई सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर में खौफनाक वारदात! (Sanwer Petrol Pump Case)

Indore Petrol Pump Incident:  जानकारी के अनुसार घटना सांवेर थाना क्षेत्र के कजलाना स्थित पेट्रोल पंप की है, जो Charpai Hotel के पास बताया जा रहा है। यहां काम करने वाले रोहित परमार से एक कार चालक ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद चालक पैसे दिए बिना ही कार लेकर भागने लगा। कार को भागते देख पंप कर्मचारी रोहित परमार ने चालक को रोकने और पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान कार चालक ने रोहित का हाथ पकड़ लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए उसे करीब 400 से 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

युवक को कार से घसीटता ले गया ड्राइवर (Indore Crime News)

Indore Petrol Pump Incident:  इसके बाद कुछ दूरी पर रोहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित परमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

"Indore Petrol Pump Incident" क्या है?

"इंदौर पेट्रोल पंप घटना" में एक कार चालक पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे दिए बिना भागने लगा। रोकने की कोशिश करने पर पंप कर्मचारी रोहित परमार को कार से कई सौ मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

"Sanwer Petrol Pump Death Case" में पुलिस क्या कर रही है?

"सांवेर पेट्रोल पंप मौत मामला" में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

"Petrol Pump Worker Dragged by Car Indore" घटना कैसे हुई?

"कार से घसीटने की घटना इंदौर" में कर्मचारी रोहित परमार ने पेट्रोल भरवाकर भाग रहे चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने गाड़ी तेज भगाकर उसे करीब 400–500 मीटर तक घसीट दिया।