Draupadi Murmu in Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी इस दिन रामलला के दर्शन.. अयोध्या में तैयारी जोरशोर से, नहीं जारी होगा कोई VVIP पास

Ads

Draupadi Murmu in Ayodhya ram mandir: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करेंगी, प्रशासन ने वीवीआईपी पास बंद कर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाई।

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 11:35 AM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 11:38 AM IST

Draupadi Murmu in Ayodhya ram mandir || Wikimedia Commons file

HIGHLIGHTS
  • 19 मार्च को अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • राम मंदिर में नहीं जारी होगा वीवीआईपी पास
  • श्रद्धालुओं के लिए दर्शन समय बढ़ाया जाएगा

Draupadi Murmu in Ayodhya ram mandir: अयोध्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा करेंगी। अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट निखिल टी. फुंडे ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

CM योगी करेंगे तैयारियों की समीक्षा

जिला प्रशासन के अनुसार, मंदिर कार्यक्रम का आयोजन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी लाभार्थियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।

नहीं रोका जाएगा आम लोगों के लिए दर्शन

Draupadi Murmu in Ayodhya ram mandir: डीएम ने बताया कि 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष का पहला दिन भी है, इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अयोध्या आ सकते हैं। श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन मिल सकेंगे, इसके लिए मंदिर में दर्शन एक घंटा पहले शुरू किए जाएंगे और देर रात तक जारी रहेंगे।

वीवीआईपी या स्पेशल पास पर रोक

प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि उस दिन किसी भी तरह का वीवीआईपी या विशेष पास जारी नहीं किया जाएगा। केवल राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य लोगों के आगमन व पूजा के समय कुछ देर के लिए दर्शन रोके जाएंगे, बाकी समय लगातार दर्शन कर सकेंगे।

एलपीजी पर क्या बोले कलेक्टर

Draupadi Murmu in Ayodhya ram mandir: इसके अलावा डीएम ने एलपीजी सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। वहीं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार घरेलू एलपीजी उत्पादन में करीब 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को पर्याप्त गैस उपलब्ध हो सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह भी देखें:-

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या कब आएंगी?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या आकर राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगी।

2. क्या 19 मार्च को राम मंदिर में वीवीआईपी पास मिलेगा?

नहीं, प्रशासन ने उस दिन किसी भी प्रकार का वीवीआईपी या विशेष दर्शन पास जारी नहीं करने का फैसला लिया।

3. क्या आम श्रद्धालु उस दिन राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे?

हाँ, आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन जारी रहेंगे, केवल राष्ट्रपति के आगमन के समय थोड़ी देर रोका जाएगा।