नवी मुंबई में खेत में हानिकारक रसायनों का निपटान करने के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज

Ads

नवी मुंबई में खेत में हानिकारक रसायनों का निपटान करने के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 11:12 AM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 11:12 AM IST

ठाणे, 10 मार्च (भाषा) नवी मुंबई में खेत के खाली हिस्से में हानिकारक रसायनों का निपटान करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 39 और 50 वर्ष की आयु के आरोपियों ने छह मार्च को पनवेल के धनसार गांव में कथित तौर पर रसायनों को नष्ट किया था जबकि वे जानते थे कि ऐसा करने से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर तलोजा पुलिस ने आठ मार्च को दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम और जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा