महाराष्ट्र: कार की टक्कर से आईटी पेशेवर की मौत
महाराष्ट्र: कार की टक्कर से आईटी पेशेवर की मौत
पुणे, 12 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को सुबह की सैर पर निकले 48 वर्षीय एक आईटी इंजीनियर की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कार को कथित तौर पर 19 साल का एक युवक चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे पाषाण-बावधन मार्ग पर हुई और मृतक की पहचान वीरेंद्र द्विवेदी के रूप में हुई है।
एक अधिकारी ने बताया, ‘द्विवेदी सड़क पार कर रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उन्हें पास के अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।’
पुलिस ने बताया कि कार चालक ईशान सेठिया (19) के खिलाफ चतुश्रृंगी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाषा सुमित देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


