महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 845 नए मामले, 17 रोगियों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 845 नए मामले, 17 रोगियों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 845 नए मामले, 17 रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 21, 2021 8:53 pm IST

मुंबई, 21 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 845 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,29,875 हो गई। इसके आलवा 17 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,40,739 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि एक दिन में कुल 730 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 64,75,682 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 9,799 है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 से उबरने की दर 97.67 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,46,87,403 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। 24 घंटे में 93,193 नमूनों की जांच की गई।

मुंबई शहर में संक्रमण के सबसे अधिक 212 नए मामले सामने आए। इसके अलावा पुणे शहर में 101 लोग संक्रमित मिले। मुंबई में सात रोगियों की मौत भी हुई।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में