प्रेमिका को गोली मारने के बाद वाहन के आगे कूद गया प्रेमी, वजह सुनकर रह जाएंगे दंग

महाराष्ट्र: युवती को गोली मारने के बाद युवक ने की आत्महत्या

प्रेमिका को गोली मारने के बाद वाहन के आगे कूद गया प्रेमी, वजह सुनकर रह जाएंगे दंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: September 28, 2022 7:08 pm IST

पालघर, 28 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर कस्बे में बुधवार दोपहर एक युवक ने 21-वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में एक वाहन के आगे कूद कर खुद भी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को आशंका है कि युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग में यह घटना हुई।

बोईसर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश कदम ने बताया, आरोपी श्रीकृष्ण यादव ने नेहा महतो (26) पर ‘प्वाइंट ब्लैंक रेंज’ से गोली चलाई, जिसके बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घटना बोईसर इलाके में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई।

अधिकारी ने कहा, ”युवती पर गोली चलाने के बाद यादव केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के वाहन के आगे कूद गया, जिस कारण उसे गंभीर चोटें आईं। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

कदम ने कहा कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, ”हमें संदेह है कि यह हत्या-आत्महत्या की घटना प्रेम प्रसंग का नतीजा है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।”

 


लेखक के बारे में