ठाणे, 10 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पिता द्वारा महंगा आईफोन नहीं दिलाने पर युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमोठे क्षेत्र निवासी संजय वर्मा (18) ने सोमवार देर रात अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पिता के मुताबिक युवक को करीब डेढ़ लाख रुपये का आईफोन चाहिए था और जब उन्होंने कम कीमत का फोन खरीद कर उसे दिया तो वह उदास हो गया।
उन्होंने बताया कि आठ जुलाई की रात करीब 11:30 बजे संजय ने कथित तौर पर फांसी लगा ली।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
भाषा यासिर धीरज
धीरज