महाराष्ट्र : नांदेड़ में व्यक्ति ने मां की हत्या कर खुदकुशी की

महाराष्ट्र : नांदेड़ में व्यक्ति ने मां की हत्या कर खुदकुशी की

महाराष्ट्र : नांदेड़ में व्यक्ति ने मां की हत्या कर खुदकुशी की
Modified Date: August 11, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: August 11, 2026 12:34 pm IST

नांदेड़, 11 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में अवसाद से पीड़ित एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 50 वर्षीय मां की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना आठ अगस्त को तारोड़ा के राहुल कॉलोनी इलाके में हुई।

एक विज्ञप्ति में पुलिस ने सोमवार को बताया कि 26 वर्षीय व्यक्ति की पहचान प्रतीक के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर अपने घर में लोहे की छड़ और चाकू से अपनी मां भारती बालाजी चौथारे पर हमला किया और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रतीक पिछले कुछ वर्षों से कथित तौर पर अवसादग्रस्त है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही थी कि क्या पारिवारिक समस्याओं और मानसिक तनाव के कारण यह घटना हुई।

भाषा तान्या धीरज

धीरज


लेखक के बारे में