महाराष्ट्र के मंत्री ने गणेशोत्सव के लिए सिंधुदुर्ग जाने वाली ‘मोदी एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई

महाराष्ट्र के मंत्री ने गणेशोत्सव के लिए सिंधुदुर्ग जाने वाली ‘मोदी एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई

महाराष्ट्र के मंत्री ने गणेशोत्सव के लिए सिंधुदुर्ग जाने वाली ‘मोदी एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई
Modified Date: September 11, 2026 / 05:59 pm IST
Published Date: September 11, 2026 5:59 pm IST

मुंबई, 11 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे ने शुक्रवार को मुंबई के दादर से सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी के लिए पहली ‘मोदी एक्सप्रेस’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन में गणेशोत्सव के लिए कोंकण जाने वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

राणे के कार्यालय ने बताया कि वह पिछले 14 वर्षों से अपने खर्चे पर गणेश भक्तों के लिए परिवहन की व्यवस्था करते आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दूसरी ‘मोदी एक्सप्रेस’ रविवार को कोंकण के लिए रवाना होगी।

गणेशोत्सव से पहले समुद्र तटीय कोंकण क्षेत्र की ओर जाने वाली ट्रेनों और राज्य परिवहन की बसों में भारी भीड़ उमड़ती है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में