महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 999 नये मामले सामने आये, 49 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 999 नये मामले सामने आये, 49 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 999 नये मामले सामने आये, 49 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 13, 2021 8:39 pm IST

मुंबई, 13 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 999 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,23,344 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 49 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,40,565 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से स्वस्थ हुए 1,020 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 64,66,913 हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.64 प्रतिशत है जबकि मामले की मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि मुंबई शहर में शनिवार को संक्रमण के 247 नये मामले दर्ज किये गये और महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में मामलों की कुल संख्या 7,59,328 हो गई है जबकि मृतक संख्या 16,290 है।

पुणे शहर में 92 नये मामले सामने आये। दिन के दौरान मुंबई क्षेत्र में सबसे अधिक 460 मामले दर्ज किये गये। इसके बाद पुणे क्षेत्र में 283 मामले सामने आये।

नासिक क्षेत्र में 169 मामले, कोल्हापुर में 23, औरंगाबाद में 21, लातूर में 22, नागपुर में 12 और अकोला क्षेत्र में नौ मामले दर्ज किये गये।

मुंबई क्षेत्र में संक्रमण से मौत के सबसे अधिक 36 मामले दर्ज किये गये। इसके बाद नासिक में छह, पुणे में तीन, लातूर में दो और अकोला तथा नागपुर क्षेत्रों में एक-एक मामला दर्ज किया गया। औरंगाबाद और कोल्हापुर में मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,219 हैं जिनमें से सबसे अधिक 3,577 मरीजों का मुंबई में इलाज चल रहा है।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में