Maharashtra Road Accident News: एक पल में थम गई इतने लोगों की सांसे, सड़क पर हुआ खौफनाक मंजर, देखकर दंग रह गए लोग
Maharashtra Road Accident News: एक पल में थम गई इतने लोगों की सांसे, सड़क पर हुआ खौफनाक मंजर, देखकर दंग रह गए लोग
Maharashtra Road Accident News//Photo Credit: IBC24
- ठाणे जिले में एसयूवी और एमएसआरटीसी बस की टक्कर
- हादसे में चार लोगों की मौत
- मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है
ठाणे: Maharashtra Road Accident News महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक एसयूवी की राज्य परिवहन की बस से टक्कर हो जाने के बाद मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के ठाणे संभाग के संभागीय आयुक्त सागर पालसुले ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मुरबाद तालुका के टोकावडे में मुरबाद-अहिल्यानगर रोड पर हुई।
Maharashtra Road Accident News उन्होंने कहा, ‘‘एसयूवी कल्याण की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही एमएसआरटीसी की बस से उसकी भिड़ंत हो गई।’’ पुलिस उपाधीक्षक (मुरबाद) अनिल लाड ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, हालांकि उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IPL 2026 DC vs CSK Highlights: दिल्ली की छठी हार, चेन्नई ने इतने विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो
- Vande Bharat: काम नहीं आई प्रधानमंत्री की अपील, परिणाम के अगले दिन ही बदला राज्य का मिजाज, क्या होगा बंगाल का नया ‘कलेवर’?
- CG Crime News: छात्रा को ऐसा मैसेज भेजता था छत्तीसगढ़ के इस कॉलेज का प्रोफेसर, तय हुई शादी तो तुड़वा दिया रिश्ता, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Facebook


