महाराष्ट्र: शिक्षा विभाग का वरिष्ठ लिपिक 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
महाराष्ट्र: शिक्षा विभाग का वरिष्ठ लिपिक 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
मुंबई, 20 मई (भाषा) महाराष्ट्र शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ लिपिक को एक संस्थान को कथित तौर पर जूनियर कॉलेज चलाने की मंजूरी देने के एवज में 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल विट्ठल शिंदे दक्षिणी मुंबई के चर्नी रोड स्थित शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में कार्यरत था।
उन्होंने बताया कि शिंदे ने शिकायतकर्ता से उसके शैक्षणिक संस्थान में 11वीं और 12वीं कक्षा के संचालन की अनुमति देने के एवज में 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
अधिकारी के अनुसार, इसके बाद शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो (एसीबी) से संपर्क किया और 13 अप्रैल को एक शिकायत दर्ज करवाई।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एसीबी के अधिकारियो ने चर्नी रोड स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में एक जाल बिछाकर शिंदे को कथित तौर पर रिश्वते लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि शिंदे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
भाषा सं सुरेश
सुरेश

Facebook


