महाराष्ट्र: शिवसेना के नेता को अस्पताल से मिली छुट्टी, भाजपा के विधायक ने मारी थी गोली
महाराष्ट्र: शिवसेना के नेता को अस्पताल से मिली छुट्टी, भाजपा के विधायक ने मारी थी गोली
ठाणे, 26 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जिन पर दो फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड़ ने कई बार गोली मारी थी।
गणपत गायकवाड़ ने उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के केबिन के अंदर महेश गायकवाड़ और उनके एक सहयोगी पर गोली चलाई थी। इस हमले में शिवसेना के कल्याण पूर्व से नेता गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
महेश गायकवाड़ ने दावा किया, ‘मुझे 23 दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जब मैंने कल्याण पूर्व के मुद्दे उठाए तो गणपत गायकवाड़ परेशानी पैदा कर रहे थे। मैं इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास पहुंचा था। जब मैं किसानों पर हो रहे अन्याय को उजागर कर रहा था तो मुझे गोली मार दी गई।’
भाषा अभिषेक वैभव
वैभव

Facebook


