महाराष्ट्र: ठाणे में 9.6 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: ठाणे में 9.6 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: ठाणे में 9.6 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: May 1, 2023 / 03:33 pm IST
Published Date: May 1, 2023 3:33 pm IST

ठाणे, एक मई (भाषा) महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे शहर में 240 ग्राम मादक पदार्थ (मेफेड्रोन) के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9.6 लाख रुपये है।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) नीलेश सोनवणे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वागले एस्टेट पुलिस की अपराध इकाई-पांच ने शनिवार को जाल बिछाया और वहां मादक पदार्थ बेचने आए तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 9.6 लाख रुपये मूल्य का 240 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक आदतन अपराधी है जो चार महीने पहले जेल से छूटा था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके ने कहा कि तीनों को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उन्हें दो मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा संतोष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में