महाराष्ट्र: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, सात लोग घायल

महाराष्ट्र: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, सात लोग घायल

महाराष्ट्र: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, सात लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 14, 2022 12:19 am IST

पुणे, 13 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के सोलापुर-पुणे राजमार्ग पर रविवार रात को कोंडी गांव के निकट एक ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि ये लोग सोलापुर जिले में स्थित पंढरपुर जा रहे थे कि इसी दौरान यह हादसा हुआ।

सोलापुर (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते ने बताया, “ट्रैक्टर ट्रॉली में 20 लोग सवार थे जो कल एकादशी के अवसर पर पंढरपुर जा रहे थे।”

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में