महाराष्ट्र : महिला और उसके तीन मित्रों पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Ads

महाराष्ट्र : महिला और उसके तीन मित्रों पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 7, 2024 / 10:37 AM IST,
    Updated On - August 7, 2024 / 10:37 AM IST

ठाणे, सात अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 31 वर्षीय एक महिला और उसके तीन पुरुष मित्रों के खिलाफ उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला और उसके दोस्तों ने 42 वर्षीय पीड़ित को कथित तौर पर ‘ब्लैकमेल’ किया और उसका उत्पीड़न किया। इसके बाद पीड़ित ने 20 दिसंबर 2023 को डोंबिवली इलाके में अपने घर में फांसी लगा ली।

विष्णु नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर सोमवार को महिला और तीन अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक धमकी और साझा मंशा के आरोप में कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा

शीर्ष 5 समाचार